उत्तरप्रदेश

सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों का राह चलना मुश्किल, आक्रोश

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जनपद के नवसृजित आदर्श नगर पंचायत स्थित साई के तकिया से मछली बाजार जाने वाले मार्ग पर नाली के पानी का निकास बन्द होने के कारण वारिश के तीसरे दिन भी जल – जमाव से सड़क पर भरा पानी कोरोना संक्रमण के साथ साथ मलेरिया फैलने का पूरा खतरा बना हुआ है। ग्रामीण पानी से होकर गुजरने पर मजबूर है। काफी समय से शिकायत लिखित रूप से उच्च अधिकारियों से की गई किन्तु दो साल से समस्या का निदान न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। किसान फोर्स के नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि सड़क पर जल जमाव के कारण रास्ता बदल के जाना पड़ता है। अधिकांश लोग गन्दे पानी में गिरकर दुर्घटना के शिकार भी हो रहे है। इसी के चलते जगह-जगह गड्ढे भी बन गए है। सड़क पर जलजमाव के निकासी न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए