क्राइम

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर समीक्षा बैठक, पंचायत स्तर पर होगा आयोजन

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में प्रस्तावित ‘सहयोग शिविर’ के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के आयोजन से जुड़ी तैयारियों, प्रचार-प्रसार, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदन का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
राज्य सरकार की पहल के तहत सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुसार 19 मई से पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जहां ब्लॉक, अंचल और थाना से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पंचायतवार शिविरों के आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इसके अलावा, सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर के दिन स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: