क्राइमबिहार

फुलकाहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 242/26 के मामले में बुधवार की सुबह कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष यादव, पिता उपेंद्र यादव, निवासी मानिकपुर गांव, वार्ड संख्या 11, थाना फुलकाहा, जिला अररिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सुभाष यादव उक्त मामले में आरोपी था। बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने मानिकपुर गांव में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि थाना कांड संख्या 242/26 के आरोपी सुभाष यादव को मानिकपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

पटना सिटी में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्य भर में 30 से अधिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण

पटना सिटी रेड क्रॉस भवन में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेवा शुरू कराने की पहल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन