क्राइमबिहार

न्यू मिल्लत कॉलोनी सेक्टर-2 में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

फुलवारीशरीफ, अजीत। टमटम पड़ाव स्थित न्यू मिल्लत कॉलोनी सेक्टर-2 में मिल्ली मस्जिद के नजदीक करीब 27 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के शरीर पर कहीं किसी तरह के चोट या चपेट का निशान नहीं मिला है. लोगों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक नशे की डोज लेने के कारण उसकी मौत हुई होगी. हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इलाके में नशाखोरों का अड्डा लगा रहता है. गांजा और शराब के नशे में युवक यहां बैठकर अड्डेबाजी करते हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. थाना अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

एम्स गोलंबर से शुरू हुई अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

लापता 12 वर्षीय शीशम कुमारी की तलाश में भटक रहा परिवार, अब तक उसका पता नहीं चल सका

ज्ञानेश कुमार को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ : राजेश राम

error: