क्राइमबिहार

27 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चन्द्रदीप राय और विहार राय के रूप में हुई है।

चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोनों के कब्जे से 27 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपित पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: