क्राइमबिहार

शराब बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने शराब बरामदगी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चौक थाना के केस संख्या 431/26 में चमरडोरिया ट्रांसपोर्ट के पास से 362 लीटर अंग्रेजी शराब और तीन वाहन बरामद किए गए थे। इस मामले में फरार चल रही आरोपी सरोज देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वहीं, चौक थाना केस संख्या 412/26 में 234 लीटर देशी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में फरार आरोपी राजा उर्फ मालदा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार राजा उर्फ मालदा के खिलाफ पहले से मेहंदीगंज थाना में चार और चौक थाना में एक मामला दर्ज है। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: