ताजा खबरेंबिहार

एक बाइक पर पूरा परिवार, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़!

पटनासिटी, रॉबीन राज। शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद सड़क पर लापरवाही की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पटना सिटी के कंगन घाट, जेपी सेतु मोड़ से सामने आई है, जहां एक दोपहिया वाहन पर क्षमता से अधिक लोग सवार नजर आए। तस्वीर में माता-पिता हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी बात है। लेकिन सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा का क्या? एक ही बाइक पर परिवार के कई सदस्य और बच्चे सवार हैं, जिससे साफ तौर पर ओवरलोडिंग का मामला नजर आता है।

वहीं, बच्चों को बाइक पर बैठाने के दौरान उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के असंतुलित होने या सड़क पर किसी अप्रत्याशित स्थिति में बच्चों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है। एक तरफ माता-पिता खुद हेलमेट पहनकर अपनी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ बच्चों की सुरक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही सवाल खड़े करती है। बच्चों को दोपहिया वाहन पर बैठाते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करना और उन्हें सुरक्षित तरीके से बैठाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को ऐसे मामलों में सख्ती के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करना चाहिए, ताकि सड़क पर बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

[ फोटो : न्यूज़ क्राइम 24 टीम ]

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: