क्राइमबिहार

बख्तियारपुर हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में चाकू मारकर की गई हत्या के मामले का पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की शाम अंबेडकर नगर निवासी एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में एक महिला के घायल होने की भी सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

हत्याकांड के शीघ्र उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-02 एवं बख्तियारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पटना विमेंस कॉलेज में NSS स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण-सह-शपथ ग्रहण समारोह

error: