उत्तरप्रदेश

गंगा नदी में दो युवक डूबे, दोनो युवकों की तलाश जारी, मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद

बलिया,  संजय कुमार तिवारी : फेफना थाना क्षेत्र के माल्दोपुर गंगा घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा जल लेने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। डूबने वाले युवकों की पहचान मारुति नंदन गुप्ता (19 वर्ष), पुत्र नारायण नंदन गुप्ता, निवासी चितू पांडेय चौराहा तथा रौनक श्रीवास्तव (20 वर्ष), पुत्र आनंद श्रीवास्तव, निवासी जगदीशपुर पानी टंकी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम, फेफना थाना पुलिस सहित जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नदी में युवकों की तलाश के लिए खोजबीन शुरू की गई। घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

चित्रगुप्त भगवान का पूजन उत्सव घुमधाम से मनाया गया

सरयू की रेत पर मधुरेंद्र का विश्व कीर्तिमान 220 टन बालू से बनाया 58 फीट लंबा राम दरबार

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की गईं आग से बचाव की विशेष गाइडलाइन