बिहार

पटना में जल्द शुरू होगी ‘भर लो उड़ान’ क्रिकेट स्कूल लीग, आईपीएल की तर्ज पर दिखेगा रोमांच

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में टर्निंग प्वायंट की ओर से कासा पिकोला ‘भर लो उड़ान क्रिकेट स्कूल लीग’ का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस लीग में अंडर-12 और अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

लीग की विजेता और उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पटना की उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के संयोजक सतीश कुमार राजू, प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के निदेशक निर्मल कुमार एवं सुमित कुमार सिंह, कासा पिकोला रेस्टोरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा, टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा, वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, नवीन विकास विद्यालय के अनिल प्रसाद सिंह, साई शिवम पब्लिक स्कूल के डॉ. विमल नारायण आर्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव सह सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने किया। इस दौरान उदीयमान क्रिकेटरों को सम्मानित भी किया गया।

आईपीएल की तर्ज पर होगा आयोजन-

टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने बताया कि लीग को पेशेवर अंदाज में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आईपीएल की तर्ज पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, ताकि बच्चों को फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट का अनुभव मिल सके।

उन्होंने कहा कि लीग के माध्यम से बच्चों के तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव मिलने से उनके भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

अंडर-12 और अंडर-15 वर्ग में टीमें लेंगी हिस्सा-

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि लीग में अंडर-12 और अंडर-15 आयु वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। अंडर-12 वर्ग के लिए बॉल स्टार्स, अल्फा स्क्वाड, राइजिंग हीरोज, डिफेंडर्स, ब्रेव बटालियन्स और गेम चेंजर्स के नाम बताए गए हैं। वहीं अंडर-15 वर्ग में टारगेट ट्रैकर्स, गोल गेटर्स, पीक परफॉर्मर्स और लेगेसी लेजेंड्स टीमें शामिल होंगी।

खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार-

लीग के ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। आयोजकों का कहना है कि पुरस्कारों और प्रतिस्पर्धी माहौल से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

खिलाड़ियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था-

लीग के प्रायोजकों में शामिल प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के निदेशक निर्मल कुमार और सुमित कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए मैदान पर अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, ‘भर लो उड़ान क्रिकेट स्कूल लीग’ का उद्देश्य केवल टूर्नामेंट आयोजित करना नहीं, बल्कि पटना और बिहार की अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना है। स्कूल स्तर पर ऐसे मुकाबलों से कम उम्र में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव मिलने के साथ बिहार में स्कूल क्रिकेट को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!

एनएमसीएच में ‘गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला : शोध में नैतिकता और रोगी सुरक्षा पर जोर

बाढ़ के पानी के बीच बिजली के तार की चपेट में आया युवक, मुकेश कुमार की मौत!

error: