क्राइमबिहार

दुर्गा मंदिर फुलकाहा के समीप से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रविवार शाम दुर्गा मंदिर फुलकाहा के समीप से बाइक चोरी का सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत वार्ड संख्या-08, घूरना निवासी संतोष स्वर्णकार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह दुर्गा मंदिर के समीप स्थित स्टेशनरी दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गए थे। सामान खरीदकर वापस लौटने पर देखा कि उनकी बाइक गायब थी।

पीड़ित ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। चोरी गई बाइक का नंबर BR50C 8277 है, जिसका रंग लाल-काला बताया गया है। बाइक पर वोडाफोन कंपनी का लोगो भी लगा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि फुलकाहा थाना पुलिस ने पिछले एक माह के भीतर दर्जनों चोरी की बाइक बरामद की है तथा कई चोरों को जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित संतोष स्वर्णकार द्वारा बाइक चोरी का आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित के अनुसार चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जिसके आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: