क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर दिया है। 25 अप्रैल 2026 को आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़मंडी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अपराधी ई-रिक्शा से हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी घटना को रोका जा सका। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात