बिहार

नाव और टेंपू से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक बालक निरुद्ध

पटना/फतुहा। नदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग छापेमारी में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। थानाप्रभारी सद्दाम हुसैन पुलिस टीम को 25 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नाव के माध्यम से 2-3 व्यक्ति अवैध शराब की खेप ला रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चिन्हित स्थल पर छापेमारी की, जहां से 70 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसी क्रम में एक अन्य सूचना पर कार्रवाई करते हुए सबलपुर स्थित विष्णु मंदिर के समीप एक टेंपू की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 500 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया, जबकि अवैध परिवहन में प्रयुक्त टेंपू को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

वहीं, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान हथियार के साथ एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने त्वरित जांच की। सत्यापन के बाद 26 अप्रैल 2026 को संबंधित व्यक्ति के घर छापेमारी की गई, जहां से 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-01) फतुहा, अवधेश प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: