बिहार

नई दिल्ली में कल जल अनुसंधान और विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

दिल्ली,  सोनू कुमार : जल शक्ति मंत्रालय कल नई दिल्ली में जल अनुसंधान और विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य भारत के जल अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। मंत्रालय ने कहा है कि इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एक ऐसे पहल की शुरुआत करना है, जिसका उद्देश्य जल संसाधन प्रबंधन, पेयजल औैर जलवायु परिवर्तन से निपटना है।

कार्यक्रम के दौरान, जल शक्ति मंत्रालय और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के बीच जल संसाधन आकलन, निगरानी और प्रबंधन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए जाने की संभावना है। कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत पाटिल तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: