बिहार

नागालैंड के राज्यपाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव का आज उनकी जन्म और कर्म भूमि में भव्य स्वागत किया गया। पाटलिपुत्र प्रबुद्ध नागरिक समिति के बैनर तले आयोजित अपने अभिनंदन समारोह वक्ताओं के उदगार से अभिभूत श्री यादव ने कहा कि परोपकार और जनसेवा की भावना व्यक्ति के जीवन के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

Advertisements
Ad 1

इस मौके ओर आयोजित जालान परिसर में आयोजित भव्य समारोह में बजताओं ने कहा कि महामहिम राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने सार्वजनिक जीवन में जन सेवा सामाजिक समरसता राजकीय हित एवं विकासोन्मुख राजनीति के माध्यम से सामाजिक पहचान बनाई है। यहां के विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, व्यवसायिक, उद्यमी धार्मिक एवं सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन सनारो इसका प्रमाण है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता संचालन अभिषेक कुमार ने किया। मंच पर बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, विधान पार्षद अरविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा के महामंत्री नितिन अभिषेक, राजू झा,मंत्री प्रभाकर मिश्रा, सुषमा साहू, कुमार राघवेंद्र,उपाध्यक्ष बलराम मंडल, बिहार सरकार में मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, पार्षद एवं स्थायी समिति के सदस्य आसीन थे। श्री यादव को पांच दर्जन से अधिक संस्थाओं की ओर अभिनंदन किया गया।

Related posts

नई दिल्ली में कल जल अनुसंधान और विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

मन की बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

error: