क्राइमबिहार

वायरल वीडियो मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मामले में पटना यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में संबंधित कर्मी संदिग्ध आचरण में संलिप्त दिखाई दे रही थी, जिसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर परिचारी प्रिया कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय यातायात संचालन, पटना निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही शाखा को निर्देश दिया गया है कि संबंधित कर्मी के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण लिया जाए तथा विभागीय जांच की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। पटना यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभाग अपने कर्मियों के आचरण को लेकर पूरी तरह सतर्क और जवाबदेह है। जनहित और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात पुलिस ने जनता की सेवा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: