बिहार

सीएम ने 3 विभागों की समीक्षा की: मेट्रो, आवास और कचरा प्रबंधन पर सख्त निर्देश

पटना, विक्रम कुमार। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को ‘संवाद’ में नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में शहरी विकास योजनाओं को तेजी और पारदर्शिता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

CM के 7 बड़े निर्देश:

1. पटना मेट्रो: पटना रेलवे जंक्शन तक मेट्रो का काम शीघ्र पूरा करें। मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक प्रोजेक्ट जल्द खत्म हो। ISBT, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन को मेट्रो से जोड़ने से आवागमन आसान होगा।

2. PM आवास योजना (शहरी): बचे हुए बेघर परिवारों को तेजी से पक्का आवास दें।

3. सोलर स्ट्रीट लाइट: मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की सभी लाइटें फंक्शनल रहें। इसके लिए मॉनिटरिंग सिस्टम बनाएं।

4. कचरा प्रबंधन: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए PPP मॉडल अपनाएं ताकि कचरे का बेहतर प्रबंधन और सदुपयोग हो सके।

5. STP और सीवरेज: सभी STP ठीक से फंक्शनल रखें। गंगा किनारे निर्माणाधीन STP पर तेजी से काम हो। सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करें।

6. CCTV: हर ग्राम पंचायत में CCTV लगवाना सुनिश्चित करें।

7. शवदाह गृह: मोक्ष धाम का निर्माण पारंपरिक शवदाह स्थलों पर ही कराएं।


नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने अमृत योजना, PM आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, CCTV स्थापना, नाला निकासी की प्रगति बताई। गया DM शशांक शुभंकर ने महाबोधि मंदिर कॉरिडोर, बोधगया और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, गयाजी के विकास योजना की जानकारी दी। CM ने कहा कि स्वच्छता, जलापूर्ति पर विशेष ध्यान दें।आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण हों। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, प्रधान सचिव दीपक कुमार, IT सचिव अभय कुमार सिंह, पटना आयुक्त अनिमेश परासर समेत कई वरीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

वायरल वीडियो मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

पटनासिटी के कैरियर कंप्यूटर सेंटर में AI की शिक्षा को बढ़ावा, 10 दिवसीय मुफ्त AI बूट कैंप शुरू

error: