क्राइमबिहार

गंगा स्नान के दौरान बच्ची के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले 3 गिरफ्तार!

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। कंगन घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बच्ची के गले से सोने का ढोलना (लॉकेट) काटकर चोरी करने वाले तीन युवकों को चौक थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सोने का ढोलना भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार, नीतीश कुमार तथा मोहित कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि गंगा स्नान के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने बच्ची के गले से सोने का ढोलना काट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार पूर्व में दो बार तथा प्रेम कुमार एक बार जेल जा चुका है। फिलहाल तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

नए शिक्षा मंत्री होंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

error: