बिहार

12 घंटे के अंदर चोरी गई स्कूटी बरामद, 3 बाल अपचारी निरुद्ध

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कूटी चोरी मामले का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गई स्कूटी को बरामद करते हुए तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है।

थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बाल अपचारी पूर्व में भी बाल सुधार गृह जा चुके हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर चोरी गई स्कूटी को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: