बलिया, संजय कुमार तिवारी : जहां बलिया के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर में मिली 35 वर्षीय महिला का शव को पुलिस ने शिनाख्त कर लिया है वही मृतक महिला प्रीति प्रजापति गड़वार थाना क्षेत्र की बहादुरपुर कारी गांव की रहने वाली थी।और मृतक प्रीति प्रजापति की शादी रेवती थाना क्षेत्र में 2025 में हुई थी शादी के बाद महिला के पिता ने अपने बेटी को मैके लेकर आए थे अचानक सास की एक्सीडेंट होनें के बाद जिला अस्पताल में सास का इलाज चल रहा था और पति ने फोन करके प्रीति को हॉस्पिटल बुलाया अपनी मां की देखरेख के लिए।
20 मई को प्रीति के पिता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और तीसरे दिन 22 मई प्रीति के पिता को फोन से जानकारी मिली की प्रीति हॉस्पिटल में नही है वह कही चली गई है।प्रीति के पिता ने आनन फानन में हॉस्पिटल आए और अपनी बेटी को ढूढने लगे।लेकिन कही प्रीति का पता नही लगा।चार दिन पद यह जनवरी हुई की एक महिला का शव शिवपुर दियर में सड़क के किनारे खड़ी में मिला है तो प्रीति के गांव वालों के साथ शिवपुर दियर पहुंचे।और देखा तो उसकी बेटी का ही शव है लेकिन शव पूरी तरह से छत बिछत अवस्था में थी लेकिन पिता ने अपनी बेटी का शिनाख्त कर लिया बताया कि उसका कपड़ा,गहने और हाथ बने टैटू से पहचान किया।वही मृतक प्रीति के पिता ने बताया कि मेरी बेटी को दहेज में जो मांग की गई थी वह सारी मांग पूरी कर दी गई थी लेकिन उसके बाद प्रीति को घर वाले प्रताड़ित करते गाड़ी के लिए प्रीति ने फोन कर बताया कि हमसे गाड़ी मांगी जा रही है और धमकियां दी जा रही है।वही मृतिका के पिता के तहरीर पर सदर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जूट गई है।
