ताजा खबरेंबिहार

मकान में लगी भीषण आग में छह लोग झुलसे: चौक थानाप्रभारी की सूझबूझ से घायलों का हुआ त्वरित इलाज

पटनासिटी, रॉबीन राज। बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा राम लेन श्री खाटू श्याम गली स्थित एक मकान में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी घायलों को तत्काल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:15 बजे पुरुषोत्तम अग्रवाल के घर से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। संकरी गली होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। चौक थाना प्रभारी राजकिशोर कुमार ने मौके पर पहुंचकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगजनी के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रतिशोध की भावना जुड़ी हुई है।

पुलिस के अनुसार, कन्हाई कुमार की पहली पत्नी मुन्नी कुमारी थी। अप्रैल माह में मुन्नी कुमारी की शादी पुरुषोत्तम अग्रवाल के पुत्र गोविंद अग्रवाल से हुई थी. इसी से नाराज होकर कन्हाई कुमार ने कथित तौर पर कंगन घाट इलाके से ज्वलनशील पदार्थ खरीदा और बुधवार सुबह राजा बाबू की गली स्थित गोविंद अग्रवाल के घर पहुंचकर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में मुन्नी देवी, उनकी मां नीलम देवी, पिता पुरुषोत्तम प्रसाद सहित दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगाने के दौरान आरोपी कन्हाई कुमार भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी के जले हुए पैंट की जेब से माचिस की छह डिब्बियां भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रतिशोध की भावना से आग लगाने के संकेत मिले हैं, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मंत्री श्रेयसी सिंह ने की समीक्षा, बांका-जमुई में बनेंगी वाटर स्पोर्ट्स अकादमी और शूटिंग रेंज

बिहार की छवि बदलने के लिए “ब्रांड बिहार” लॉन्च, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत करेंगे अगुवाई

बाढ़-जलजमाव की तैयारी बैठक, डीएम सख्त : PHED और बिजली विभाग के 2 इंजीनियरों से मांगा स्पष्टीकरण

error: