क्राइमबिहार

पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौक थाना कांड संख्या 230/26 (हत्या के प्रयास) मामले में नामजद आरोपी साहिल (ग्राम बेगमपुर) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में मोहम्मद फैज़ (ग्राम हरनाहा टोला) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, चौक थाना कांड संख्या 525/25 (हत्या मामला) में फरार चल रहे आरोपी नितिन कुमार उर्फ मरूवा, पिता शंकर राय, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना मेहंदीगंज को भी पुलिस ने दबोच लिया है। चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

error: