ताजा खबरेंबिहार

पटना के चौक-शिकारपुर ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट, लहरिया कट बाइकिंग का वीडियो वायरल

पटना, रॉबीन राज। राजधानी पटना में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ बाइक सवार सड़क पर लहरिया कट स्टाइल में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चौकशिकारपुर ओवरब्रिज का है, हालांकि वीडियो कब का है इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइकर्स तेज गति में लगातार लेन बदलते हुए अन्य वाहनों के बीच से गुजर रहे हैं। इस दौरान सड़क पर बस और अन्य वाहन भी मौजूद हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इस तरह की लापरवाही न केवल बाइक सवारों के लिए बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

Related posts

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

जनता महादलित संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार

error: