उत्तरप्रदेश

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

बलिया, संजय कुमार तिवारी :  जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्याएं पहुंचे पंचायत सहायकों के द्वारा जमाकर विरोध प्रदर्शन किया स्वगणना नही करेंगे नही करेंगे के नारे लगाए। वही पंचायत सहायक ने बताया कि हम लोगों का शोषण किया जा रहा है हम लोग अपने मांग के लिए आए है हमारा जो मानदेय है वह छः हजार है और एक मजदूर से भी कम है हमसे अदर विभागों का काम कराया जा रहा है हमारा मांग है कि हमसे अदर विभागो का काम नही कराया जाए हमारा वेतन वृद्धि किया जाए और हमे सम्मान कार्य सम्मान वेतन दिया जाए।

Advertisements
Ad 1

हमसे स्वस्छ विभाग,राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि विभाग और विभागों से भी काम कराया जा रहा है पहले स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेशन में ड्यूटी लगाई गई,काम हम लोग किए क्रेडिट स्वास्थ्य विभाग ले गया, आयुष्मान कार्ड हम लोग बनाए और क्रेडिट आशा बहु ले गई,फैमली आई डी बनाई गई उसके बाद एस आई आर में ड्यूटी लगाई गई तो उसका श्रेय बीएलओ ले गई,ग्राम सर्वे कराया गया उसका श्रेय कृषि विभाग ले गया,इससे पहले फार्मर राजिष्ट्री कराई गई जिसमे लेखपाल को श्रेय मिला,हमारी मांग यह है कि को हम काम करें उसका श्रेय हमे मिले।हम अपनी वेतन के लिए सरकार से मांग कर सकें।सरकार को पता नही कि हम क्या काम कर रहे है तो हमारी मानदेय में वृद्धि कैसे होंगी।

Related posts

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

मुंडन संस्कार के दौरान दो युवक और दो युवतियों की डूबने से चार की हुई मौत!

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

error: