उत्तरप्रदेश

ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात महिला की हुई मौत

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी के सामने रविवार की करीब 5 बजे दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मृतका के साथ उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी साथ में उसका मौजूद एक का लगभग 6 वर्षीय उम्र है ।वह पुत्र तो वही 4 वर्षीय एक पुत्री अपना व अपने पिता का नाम तो बता रहे हैं परन्तु पता बताने में असमर्थ हैं।वाराणसी-भटनी रेल मार्ग पर स्थित बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम 5 बजे वाराणसी की तरफ से आ रही दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक लगभग 30 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला प्लेटफार्म नम्बर दो की तरफ से ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसकी चपेट में आ गई या उसने आत्महत्या की इसका खुलासा नहीं हो सका है। जीआरपी ने जहां महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया है।वहीं उन बच्चों को जो अपना नाम रुदल (6 वर्ष) व बंदना (4 वर्ष) तथा पिता का नाम टुनटुन बता रहे हैं उन्हें अपने पास रख कर उनके घर का पता लगाने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए