बिहार

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। अब हर महीने की 10 तारीख को 1100 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन राशि सीधे खाते में आएगी।

पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर सौगात

सीएम ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा होने के शुभ अवसर पर यह राशि ट्रांसफर की गई है।

सीएमके 4 बड़े ऐलान:

  1. तारीख फिक्स: अब हर माह की 10 तारीख को पेंशन खाते में आएगी।
  2. राशि 3 गुना: पिछली सरकार में 400 रुपये थी, हमने बढ़ाकर सीधी 1100 रुपये की।
  3. कौन-कौन लाभुक: 60 वर्ष से अधिक वृद्धजन, सभी विधवाएं और निःशक्तजन।
  4. छूटे लोग करें आवेदन: 60+ उम्र के जो लोग छूट गए हैं, वे जल्द आवेदन करें।

आधार लिंक कराना जरूरी

Advertisements
Ad 1

सीएम ने कहा कि आधार कार्ड लिंक नहीं होने से कई लोग पेंशन से वंचित हैं। ऐसे लोग जल्द आधार लिंक कराकर योजना का लाभ लें।

सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद तबकों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है। लोक कल्याणकारी योजनाओं से सभी जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी।

कार्यक्रम में जुड़े: मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव एच.आर. श्रीनिवास, सभी जिलों के डीएम और लाभार्थी जुड़े।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण 2(ए) को मंजूरी दी

error: