उत्तरप्रदेश

उभांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगो वितरण किया मास्क

बिल्थरारोड(संजय कुमार तिवारी): कोविड19कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जहां उभाव थाना पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के साथ ही मास्क की चेकिंग की गई वहीं लोगों को इस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का वितरण भी किया गया। मास्क वितरण का लेकर लोगों में जमकर चर्चा का विषय बना रहा । पुलिस के इस कार्य से लोगों ने खूब जमकर प्रशंसा भी किया।

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा की नेतृत्व में पुलिस द्वारा बिल्थरारोड नगर, रेलवे स्टेशन, चरण सिंह तिराहा व आस पास स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग की गई। थानाध्यक्ष द्वारा इस दौरान बिना मास्क लगाकर चलने वालों का चालान भी किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस का एक दूसरा रूप भी लोगों को नजर आया जब उसने द्वारा बिना मास्क पहने लोगों को जागरूक करते हुए उनको मास्क का वितरण किया गया। पुलिस के इस दूसरे रूप को देख लोग काफी प्रभावित नजर आए।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: