मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सायरा पत्नी रशीद के मुताबिक, घटना के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही मुख्तियार वहां पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की।
महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को भी इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़िता भयभीत है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
