मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : छजलैट थाना क्षेत्र में हरिद्वार मार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। गन्ने से भरे ट्राले से रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम के पहुंचने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
