बिहार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

20261129 173908

पटना, न्यूज़ क्राइम 24) जिले के भदौर थाना परिसर में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुश्री कोमल मीणा द्वारा थाना निरीक्षण के साथ जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, CCTNS प्रणाली और सिरिस्ता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं, जनता दरबार में पहुंचे आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सीधे सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत करना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!

पटना डेयरी प्रोजेक्ट पहुंचे डेयरी मंत्री, सुधा के उत्पादों की गुणवत्ता देख की सराहना