बिहार

पटना डेयरी प्रोजेक्ट पहुंचे डेयरी मंत्री, सुधा के उत्पादों की गुणवत्ता देख की सराहना

फुलवारीशरीफ, अजीत। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम शनिवार को फुलवारी शरीफ स्थित वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (पटना डेयरी प्रोजेक्ट) पहुंचे. यहां उन्होंने डेयरी संघ के कामकाज की जानकारी ली और दूध से बनने वाले उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

पटना डेयरी प्रोजेक्ट पहुंचने पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार और प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने मंत्री का स्वागत किया. उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव कुमार रविन्द्र भी मौजूद रहे.

मंत्री ने संघ के अधिकारियों से दूध संग्रह, प्रसंस्करण और विभिन्न उत्पादों के निर्माण की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने मुख्यालय परिसर में स्थित फीडर बैलेंसिंग डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान दूध के प्रसंस्करण और उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को देखा. उन्होंने सुधा के उत्पादों की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी गुणवत्ता उत्कृष्ट है.

मंत्री ने संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि किसानों और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने में सहकारी संस्थाओं की अहम भूमिका है. उन्होंने संघ के बेहतर कामकाज की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संघ के निदेशक मंडल के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी

विदेशी संपत्तियों का खुलासा करने के लिए 31 दिसंबर तक मिलेगा मौका, एम्स पटना में आयकर विभाग ने किया जागरूक

कम चीरा, बेहतर इलाज: इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की नई तकनीकें सीखेंगे युवा डॉक्टर