उत्तरप्रदेश

तिरंगा यात्रा निकालने पर एफ आई आर दर्ज करना देश का अपमान है : अनूप पांडेय

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): विगत दिनों आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया एवं राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज किया गया है।इसके विरोध में आम आदमी पार्टी बलिया इकाई द्वारा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर कृपया निरस्त करने की मांग किया गया।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने पर एफ आई आर दर्ज कर वर्तमान सरकार ने शहीदों देशभक्तों का अपमान किया है और अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट किया है। इस देश में तिरंगा यात्रा निकालना भी अपराध है। यही भाजपा का राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि भय भूख भ्रष्टाचार बेरोजगारी के खिलाफ तिरंगा संकल्प यात्रा जो पूरे देश में आम आदमी पार्टी निकाल कर देश के मान सम्मान और जनता के मान सम्मान की लडाई लड़ रही है यह योगी मोदी सरकार के ताबूत में आखिरी कील है इसके बाद जनता इन्हें सत्ता से बाहर झाड़ू लगा कर निकाल देंगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जिला महासचिव राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय राय मुन्ना जिला सचिव डॉ शोभनाथ सिंह महिला प्रदेश सचिव उषा राय महिला जिला अध्यक्ष निभा पांडेय अनीता ठाकुर कृष्णा मिश्रा बलिया विधानसभा प्रभारी रणविजय जी बैरिया विधानसभा प्रभारी संजय तिवारी पुतुल बांसडीह विधानसभा प्रभारी बलवंत सिंह बेल्थरा प्रभारी अरुण कुमार दिलीप सिंह राम दरश यादव ओम प्रकाश गुप्ता रूपेश पांडेय अम्बरीष चौबे हरि सिंह दिनेश सिंह उमाशंकर सिंह सुरेंद्र, बिरेंद्र दीपू मास्टर विक्की मास्टर लक्ष्मी राव कमला शंकर ओझाआदि मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

error: