उत्तरप्रदेश

कैम्प लगाकर हो रहा गांवों में कोविड वैक्सिनेसन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले गांवों में कोविड -19 वैक्सिनेसन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा० राकिफ अख्तर ने बताया कि क्षेत्र के पांच गांवों जगदीशपुर, पियरिया, फेफना, जिगनी एवं चांदपुर में गुरुवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गांव के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 140 लोगों का वैक्सिनेसन किया। ऐसे गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है वहीं ट्रायल किए गए गांव में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष टीकाकरण प्रक्रिया में प्रतिभाग कर टीका लगवा रहे है। टीकाकरण टीम में सरोज, पिंकी यादव, अनिता वर्मा, सरोजनी, बिन्दू यादव, सरिता यादव, भाग्यमनी देवी, चन्दन, कुसुम, द्रोपदी सहित आशा,आशासंगनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related posts

एसटीएफ और स्वाट टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार!

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तमंचा दिखाकर छात्र को अगवा करने की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर की फायरिंग

error: