उत्तरप्रदेश

शादी का झांसा देकर युवती संग किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज!

बस्ती(न्यूज़ क्राइम 24, साभार): शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हर्रैया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले रमेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले रमेश वर्मा ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो साफ इंकार दिया। शिकायत करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। हर्रैया पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच एसएसआई कन्हैया पांडेय को सौंपी है।

Related posts

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत