बिहार

कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): सरकार के कड़े निर्देश के बाद पटना पुलिस शराबबंदी कानून को कड़े रूप से पालन कराने में जुट गई है और इसके लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ताजा मामला है पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला इलाके का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक (हुंडई) कार में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि कार में छिपा कर अंग्रेजी शराब की डिलेबरी देने का काम किया जा रहा है। जिसके आधार पर (हुंडई) कार में छापेमारी की गई और अंग्रेजी शराब के साथ डिलेबरी देने वाले वाले कारोबारी अभिराज और राहुल को गिरफ़्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों कारोबारी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

error: