बिहार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला विधिक सेवा प्राधिकार , पटना के द्वारा व्यवहार न्यायालय, पटना के परिसर में ‘संविधान दिवस’ मनाया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना) सुश्री अनामिका टी , एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं प्राधिकार की सचिव सुश्री ज्योति चंदन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। व्यवहार न्यायालय, पटना के अतिरिक्त पटना न्यायमंडल में भी संविधान दिवस मनाते हुए प्रस्तावना पढ़ी गई। इसके साथ ही, बंदियों और आम लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया गया।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

बिहार के पहले स्किन बैंक की स्थापना को मंजूरी, एम्स पटना को मिलेंगे 3.07 करोड़ रुपये