क्राइमबिहार

पटना कॉलेज कैंपस से छात्र का अपहरण कर जमकर पीटा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के पिरबोहर थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े एक युवक अमन लाल नामक छात्र का अपहरण कर लिया गया। कॉलेज कैंपस से हुए छात्र के अपहरण की सूचना से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी 1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पटना कॉलेज में पढ़ने वाले अमन लाल को सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने अपहरण कर लिया, जिसके बाद अपहृत छात्र अमन लाल को ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। घायल छात्र अमन लाल को गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी ने आगे बताया की लोकसभा चुनाव के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष की हत्या के समर्थन में अमन लाल ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था, जिससे हर्ष की हत्या में शामिल आरोपी उससे नाराज थे और लगातार धमकी दे रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: