बिहार

रानीपुर में मां की भव्य पूजा अर्चना

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हस्तिनापुर रानीपुर में लगातार 1995 से मां की प्रतिमा को स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा को अलग ही रूप देखने को मिलता है जो श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर देता है। साथ ही सप्तमी, अष्टमी, एवं नवमी मां को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है।

पूजा समिति के कृष यादव बताते हैं कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पूर्व ही मां के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल रहता हैं। मां काली के दर्शन को लेकर भक्तगण आते हैं। आसपास के सड़कों को आकर्षक तरह से सजावट की जाती है। यहां मान्यता है कि मां सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। पूजा समिति सदस्य में मन्नी यादव, अभय यादव, भीम यादव, गोलू यादव, छोटू यादव, शेरा यादव, शिवा यादव, संजय यादव एवं अन्य शामिल हैं।

Related posts

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

समस्तीपुर में ₹29.45 करोड़ की सड़क परियोजना का कार्यारंभ, 4.6 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण

₹87.1895 करोड़ की लागत से 13.815 किमी लंबे रोसड़ा उत्तरी एवं दक्षिणी बाईपास निर्माण कार्य का कार्यारंभ

error: