झारखण्ड

राज्य सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, अगले आदेश तक निजी व सरकारी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

रांची: झारखंड में बढ़ते करोना के कहर को देखते हुए मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में उच्च स्तरीय बैठक हुई बैठक में सीएम हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य सचिव सुखदेव सिंह स्वास्थ्य सचिव के के सोन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का सहित अन्य अफसर मौजूद थे. राज्य सरकार ने जो गाइडलाइन जारी किया है. उसके अनुसार निजी और सरकारी स्कूल सहित कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल बार रेस्टोरेंट और होटलों में उनकी क्षमता का 50% लोग ही उपस्थित रहेंगे बाजार मॉल पार्क कंपनी के ऑफिस और सरकारी कार्यालय को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं. जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे रात के 8:00 बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी पार्क व जिम बंद रहेंगे रविवार को भी सभी दुकानें बंद रहेंगी लेकिन आम जनजीवन सामान्य रहेगा गाइड लाइन के अनुसार पहले से तय सभी तरह की परीक्षाएं होंगी।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया