बिहार

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वीर विनायक दामोदर सावरकर के आदर्श से भारत श्रेष्ठ बनेगा और बिहार समृद्ध होगा। वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर बिहार विधान परिषद उप भवन में ‘वीर सावरकर की जीवनी’ पुस्तक का लोकार्पण करते हुए CM ने ये बात कही।

मुख्यमंत्री के संबोधन के 5 बड़े पॉइंट:

  1. सावरकर पर: “सावरकर गुमनाम नहीं हैं। देश का हर बच्चा उनके बलिदान से वाकिफ है। 27 साल जेल में रहे, अंडमान जेल में सबसे ज्यादा कष्ट उन्हें दिया गया। PM मोदी उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।”
  2. बिहार में रिसर्च: “बिहार में वीर सावरकर पर रिसर्च कर रुपरेखा तैयार की जाएगी ताकि नौजवान उनसे प्रेरणा ले सकें। हम नेशन फर्स्ट वाले हैं, इसी से बिहार समृद्ध बनेगा।”
  3. शिक्षा का मॉडल: “बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल के रूप में सरस्वती विद्या निकेतन खोले जाएंगे। नालंदा-विक्रमशिला की तरह बिहार को फिर शिक्षा का केंद्र बनाएंगे।”
  4. भ्रष्टाचार पर वार: “शॉर्टकट से आगे बढ़ने वाले बेऊर जेल जाएंगे। गलत तरीके से धनार्जन करने वालों के लिए बेऊर जेल का गेट हमेशा खुला है। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।”
  5. बिहारियों की वापसी: “50 करोड़ तक का कॉन्ट्रैक्ट अब बिहार के लोगों को ही मिलेगा। जो नौजवान बाहर गए हैं, उन्हें वापस लाकर यहीं रोजगार देंगे। सरकारी कर्मचारी अब विदेश नहीं, बिहार भ्रमण करेंगे।”

कार्यक्रम में क्या हुआ:

Advertisements
Ad 1

CM ने सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। अटल बिहारी वाजपेयी और PM मोदी द्वारा सावरकर को दी गई श्रद्धांजलि का ऑडियो-विजुअल क्लिप भी चलाया गया। सांसद शिवेश कुमार ने CM का स्वागत किया।

कौन-कौन रहे मौजूद:

विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद भीम सिंह, विधायक मुरारी पासवान, MLC निवेदिता सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और सावरकर विचारधारा से जुड़े लोग उपस्थित थे। पुस्तक के लेखक अजय कुमार सिन्हा और संजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया।

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

जलजमाव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

error: