बिहार

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

शेखपुरा, उमेश कुमार : शेखपुरा जिला प्रशासन ने समाज के हाशिए पर रह रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। DM शेखर आनंद ने ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत पांची पंचायत के मीर बीघा में दो ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ DM ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। महादलित टोला और हाशिए के परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान:

Advertisements
Ad 1

लर्निंग सेंटर के उद्घाटन के साथ ही बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत विशेष अभियान चलाया गया। DPO ICDS और DHEW की देखरेख में बच्चों के बीच स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। नई कॉपी-किताबें और बैग पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

ये रहे मौजूद:

इस मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा, DPO ICDS, फाउंडेशन के प्रतिनिधि, जिला हब फॉर एपावरमेंट के कर्मी सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला

जलजमाव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

error: