बिहार

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल हुए कोरोना संक्रमित

Screenshot 2021 0406 222548

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स के चीफ जस्टिस संजय करोल कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए । दौरे से पटना लौटने के बाद चीफ जस्टिस संजय करोल खुद ही सोमवार की देर शाम पटना एम्स पहुंचकर भर्ती हुए हैं । एम्स के डीन डॉ उमेश भदानी और नोडल कोरोना ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है । बताया जा रहा है कि चीफ जस्टिस कटिहार के दौरे से लौटने के बाद पटना एम्स पहुंचे जहां सोमवार की देर शाम भर्ती होने के बाद उनकी कोरोना जांच हुई । यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है.

बता दें कि चीफ जस्टिस के कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने की जानकारी के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। अब हाल के दिनों में उनके सम्पर्क में आये लोगों को भी कोरोना जांच का सामना करना पड़ेगा । गौरतलब हो कि चीफ जस्टिस कटिहार दौरे में कई कार्यक्रमो में भाग लेकर लौटे हैं । फिलहाल पटना एम्स में चीफ जस्टीज संजय करोल की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!