बिहार

नए साल पर मुखिया ने पंचायत वासियों के लिए मुफ्त इलाज और एम्बुलेंस की सेवा देकर दिया बड़ा सौगात

डुमरिया(अरुणजय प्रजापति): प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित छकरबंधा पंचायत के मुखिया ने पंचायत वासियों को बड़ा सौगात दिया है इस नए साल से प्रत्येक रविवार को ग्रामीणों को मुफ्त इलाज किया जाएगा और इसकी शुरूआत 1 जनवरी 2023 से शुरू कर दी गई है

पंचायत के मुखिया डॉ. इम्तेयाज अहमद ने लाचार असहाय विकलांग महिला बेबी देवी के हाथों से फीता काट कर शुरुआत किये जिसमे पंचायत के बाहर से भी डॉक्टर आएं हुए थे जो सभी मुफ्त सेवा दिए इस तरह के अनोखे पहल से ग्रामीणों में खुशियों की लहर है ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे आज करीब 150 मरीज अपना जांच कराएं और सभी को बेहतर इलाज किया गया ये सिलसिला हर रविवार को जारी रहेगा वही मुखिया इम्तेयाज अहमद बताएं कि वैसे मरीज जो घर से आने में असमर्थ हैं

उनके लिए एम्बुलेंस की भी सुविधा दी गई है जो लोग आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं उन सब के लिए इम्तेयाज अहमद मसीहा बन कर खड़े हो गए हैं जांच के बाद जब कुछ मरीजों से इलाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम सबको इम्तेयाज बाबू पर भरोसा है जिस तरह के काम शुरू किए हैं

इससे हम सभी ग्रामीण खुश हैं वहीं इम्तेयाज अहमद से इस बारे में पूछा गया कि इस सौगात के लिए कब तैयारी कर रहें थे तो उन्होंने बताया कि जब हम पंचायत के प्रतिनिधित्व के लिए खड़े हुए थे तभी घोषणा किये थे कि पंचायत के जनता हमे बहुमत देगी तो हम उन्हें हर रविवार को मुफ्त सेवा देंगे और पहले भी कोरोना काल मे मुफ्त इलाज किये हैं…

इस मौके पर डॉ. घनश्याम प्रसाद , डॉ. शमीम आलम डॉ. नसीम, डॉ. राकेश के अलावा सरपंच हीरामणि समाजसेवी काशिफ रजा, नगीना यादव उपेन्द्र यादव, निरंजन पासवान अनवर आलम आसिफ रजा मेराज़ आलम, और सैकड़ो मरीज शामिल हुए।

Related posts

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

शेखपुरा में प्रभात फेरी से लेकर सम्मान तक, उल्लास के साथ मना 32वाँ स्थापना दिवस

पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!

error: