बिहार

एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) को पूर्णतः अतिक्रमण-मुक्त तथा इस पर वाहनों का परिचालन सुगम एवं सुरक्षित रखने का निदेश दिया है। अधिकारीद्वय आज समाहरणालय स्थित सभागार में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोपरि है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अधिकारीद्वय द्वारा 15 दिनों के अंदर एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश अधिकारियों को दिया गया। जो भी ट्रक या अन्य वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा दिया जाता है उसे जब्त कर दंड लगाने तथा ऐसे वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश अधिकारियों को दिया गया। अपर जिला दंडाधिकारी, नगर व्यवस्था को एनएच के किनारे अतिक्रमण हटाने हेतु लगातार अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

Related posts

युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा

योग्य लाभुकों के राशन कार्ड आवेदनों की पोर्टल पर अपलोडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: