शेखपुरा, उमेश कुमार : आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता लखीन्द्र पासवान की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता कार्यालय कक्ष में कुल 19 मामलों की सुनवाई हुई।
किन मामलों पर हुई सुनवाई :
कार्यक्रम में अवैध वसूली, जमीन अतिक्रमण, जमीन परिमार्जन, पेयजल आपूर्ति, पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त, पैतृक संपत्ति की गलत बिक्री और मकान तोड़ने से जुड़े 19 आवेदन आए।
अपर समाहर्ता के बड़े निर्देश :
- नियमित आयोजन: अब हर सोमवार और शुक्रवार को सभी कार्यालयों में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम होगा।
- सुविधा पर जोर: भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यालयों में शुद्ध पेयजल, महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था का निर्देश।
- बुजुर्गों को प्राथमिकता: “दूर-दराज से बूढ़े-बुजुर्ग बड़ी उम्मीद से आते हैं। उनकी समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें” – अपर समाहर्ता ने कहा।
- त्वरित निष्पादन: सभी 19 आवेदनों की गहन जांच कर गुणवत्तापूर्ण और जल्द समाधान के आदेश, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटना पड़े।
इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
