बिहार

शेखपुरा जिला प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता का एक्शन मोड : विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद बाढ़ तैयारी पर बैठक

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला प्रभारी मंत्री सह समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता शुक्रवार को दिनभर एक्शन मोड में रहीं। उन्होंने पहले जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक ली, फिर संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक-1: विकास योजनाओं की समीक्षा

मंथन सभागार में 27 मई को हुई बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा- मुख्यमंत्री की योजनाओं को हर हाल में धरातल पर उतारें। अगली बैठक में बिना अपडेटेड रिपोर्ट के आए तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

मुख्य निर्देश:

Advertisements
Ad 1
  1. सभी विकास योजनाओं का शिलापट अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
  2. PHED को जमीनी हकीकत बताने की हिदायत, नल-जल ऑपरेटरों का बकाया मानदेय जल्द दिलाएं।
  3. शेखपुरा-बरबीघा में जाम से मुक्ति के लिए DM व्यापक प्लान बनाएं।
  4. शिक्षा, स्वास्थ्य, PHED, मनरेगा समेत 14 विभागों की प्रगति जांची गई।
  5. ‘जल-जीवन-हरियाली’ के तहत सभी अधिकारियों को पौधे भेंट किए गए।

बैठक-2: बाढ़-2026 की तैयारी

आज हुई दूसरी बैठक में मानसून से पहले की तैयारियों पर फोकस रहा।

मुख्य अपडेट:

  1. संवेदनशील इलाका: घाटकुसुम्भा अंचल सबसे संवेदनशील। माफो, गगौर, डीहकुसुम्भा, भदौसी और पानापुर पंचायतों पर विशेष नजर।
  2. राहत इंतजाम: विस्थापितों के लिए 10 मानव राहत शिविर और 10 कम्युनिटी किचन एक्टिव मोड में रहेंगे।
  3. संसाधन: 3,010 पॉलीथिन सीट्स उपलब्ध, 3,500 और मांगी गईं। 20 नाव, 22 गोताखोर, 19 लाइफ जैकेट बढ़ाने का निर्देश।
  4. NDRF/SDRF: जरूरत पर टीम तैनात रहेगी। बाउघाट पुल की ऊंचाई बढ़ाने का आदेश।
  5. किसान को राहत: बाढ़ में फसल नुकसान पर मुआवजा देने का प्रयास होगा। लूज बिजली तार, पशु चारा, दवा पहले से तैयार रखने को कहा।

कौन रहे मौजूद: दोनों बैठकों में प्रभारी DM, SP, DDC, सिविल सर्जन, SDM, जिला परिषद अध्यक्षा, शेखपुरा-बरबीघा के विधायक और सभी जिला-प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, अपर समाहर्ता ने सुनी 19 फरियाद

error: