बिहार

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार बोले- कला प्रेमियों और विभाग के बीच सेतु बनेगी पत्रिका, हर 3 महीने पर होगी प्रकाशित

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पुस्तिका ‘कला संवाद’ के द्वितीय अंक का शुक्रवार को मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने विमोचन किया। मंत्री ने कहा कि यह पत्रिका कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगी।

मंत्री के 4 बड़े ऐलान:

Advertisements
Ad 1
  1. नियमित प्रकाशन: ‘कला संवाद’ अब हर तीन माह पर नियमित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
  2. प्रमाणित जानकारी: पत्रिका में विभाग के कार्यक्रमों, गतिविधियों, योजनाओं और आयोजनों की विस्तृत एवं प्रमाणित जानकारी रहेगी।
  3. साहित्य की कमी दूर: विभाग से जुड़े व्यवस्थित और प्रामाणिक साहित्य की कमी को देखते हुए यह पहल शुरू की गई है।
  4. शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी: कलाकारों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों के लिए यह प्रमाणित साहित्य का जरिया बनेगी।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि ‘कला संवाद’ के माध्यम से लोगों को विभाग की योजनाओं की नियमित जानकारी मिलेगी। यह पुस्तिका राज्य की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस रचनात्मक प्रयास के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मियों को बधाई दी।

कौन रहे मौजूद: विमोचन समारोह में विभाग के सचिव प्रणव कुमार, संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अमृता प्रीतम, आंतरिक वित्तीय सलाहकार राणा सुजीत कुमार टुनटुन समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, अपर समाहर्ता ने सुनी 19 फरियाद

error: