उत्तरप्रदेश

जंगली बाबा जन्मोत्सव कार्यक्रम रामनवमी के अवसर पर मनाया गया

गड़वार(संजय कुमार तिवारी): परम् सिद्ध संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा का जन्मोत्सव रामनवमी को बाबा के समाधि स्थल श्री जंगली बाबा धाम मंदिर परिसर में कोरोना को देखते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया गया।इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार, पादुकाभिषेक,पूजन व आरती विधिवत किया गया।महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सोहर गाया।इसके पूर्व मंदिर परिसर में आचार्य पं.राहुल उपाध्याय के संयोजकत्व में चल रहे नव दिवसीय पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति आचार्य पं.राजकिशोर मिश्र ने सहयोगी आचार्य गणों के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा वेदीपुजन व हवन पूजन कर किया।इस मौके पर उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण भी किया गया।मंदिर में भक्तों को बाबा के दर्शन पूजन का कार्य पुजारी सुरेश उपाध्याय ने कराया।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए