बिहार

स्थापना दिवस पर भव्य महा आरती, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गायघाट स्थित पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, करनालगंज दुर्गा स्थान परिसर में स्थापित मां शेरावाली के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनारस की तर्ज पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

समारोह में पटना की महापौर सीता साहू, वार्ड पार्षद किरण मेहता, समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, डॉ. अजय प्रकाश, प्रदेश महामंत्री नितीन अभिषेक, प्रदेश कार्यालय मंत्री विनय केशरी तथा समाजसेवी चुन्नू चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन समेत मोहन प्रसाद, अमित पाण्डेय, छोटू गिरी, अंजित शर्मा, दीपक कुमार बबलू, गंगाधर गिरी, सुजीत कुमार, अभय कुमार और श्याम बाबू मेहता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महा आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: