उत्तरप्रदेश

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी हुई बैठक

गड़वार(संजय कुमार तिवारी): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए थाना प्रभारी राजीव सिंह ने क्षेत्र के थुम्भा उत्तम व खडीचा गांव में उम्मीदवारों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक किये।थाना प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में आपसी सामंजस्य में कमी न आने दें।एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से बचें।कहा कि वोटरों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए दारू,कपड़ा,पैसा या किसी भी प्रकार का लालच नहीं देना है।आप अपनी प्रतिभा के बल पर चुनाव लड़िये।कोई व्यक्ति अगर विवाद कर रहा हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।प्रचार के लिए पोस्टर,होर्डिंग्स नहीं लगाना है।साथ ही साथ दावत न करने व आचार संहिता के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए कहा।कहा कि जो भी इसका पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।उपस्थित लोगों ने भी हामी भरी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: